Explore

Search

April 21, 2026 4:19 pm

7k network

कोसमन्दा में हिन्दू नव वर्ष पर भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा गांव

कोसमन्दा (चाम्पा): हिन्दू नव वर्ष के शुभ अवसर पर कोसमन्दा में हिन्दू संगठनों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और भगवा ध्वजों के साथ निकली इस रैली में पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। रैली के दौरान हिन्दू देवी-देवताओं के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

रैली के माध्यम से धर्म परिवर्तन कराने वाले तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई। साथ ही लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करने वालों के खिलाफ जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

यह शोभायात्रा बजरंगबली मंदिर, टेंगना नाला से प्रारंभ होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए बाजार चौक स्थित हनुमान मंदिर के पास संपन्न हुई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोरध्वज वैष्णव, गणेश यादव, दाऊ राम राठौर, उपसरपंच अनील राठौर, प्रियंका रत्नाकर, रथ बाई राठौर, गणेश प्रभु, जागेश्वर कौशिक सहित बड़ी संख्या में हिन्दू युवा-युवतियां शामिल हुए।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy