Explore

Search

April 21, 2026 8:39 pm

7k network

हैवान बना पिता! 5 वर्षीय बेटे की नहर में डुबोकर हत्या, पामगढ़ पुलिस ने आरोपी को तुरंत दबोचा

जांजगीर-चांपा | 14 मार्च 2026

जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी पिता ने अपने ही 5 वर्षीय मासूम बेटे को नहर के गहरे पानी में डुबोकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रेशम लाल यादव (27 वर्ष) निवासी ग्राम भैसो, थाना पामगढ़ ने अपने पुत्र आयुष को नहर में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी की शादी वर्ष 2018 में हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। पारिवारिक विवाद और मारपीट के कारण उसकी पत्नी अपनी दो बेटियों को लेकर मायके ग्राम भिलौनी चली गई थी, जबकि बेटा आयुष आरोपी के साथ रह रहा था।

पुलिस के अनुसार आरोपी अक्सर अपनी पत्नी को फोन कर धमकी देता था कि वह पहले बेटे को मार देगा और फिर खुद भी आत्महत्या कर लेगा।

13 मार्च की शाम आरोपी बेटे आयुष को लेकर घर से निकला और 14 मार्च की रात लगभग 1 बजे ग्राम भिलौनी के आवास पारा नहर में उसे डुबोकर हत्या कर दी। इसके बाद रात करीब 2 बजे वह पत्नी के घर पहुंचा और खुद ही बेटे की हत्या करने की बात बताई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना पामगढ़ पुलिस हरकत में आई और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy