जांजगीर चाम्पा-कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने तथा कालाबाजारी और व्यावसायिक दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग द्वारा लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू के नेतृत्व में तहसील बलौदा के ग्राम पंचायत पहरिया स्थित विजय स्वीट्स में जांच की गई। जांच के दौरान प्रतिष्ठान के संचालक शंकर लाल कुम्भकार द्वारा घरेलू लाल गैस सिलेंडर का उपयोग व्यावसायिक रूप से नाश्ता तैयार कर बिक्री करते पाया गया।
कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से 04 नग लाल घरेलू गैस सिलेंडर, 02 नग चूल्हा, 01 नग दोसा प्लेट चूल्हा, 03 नग रेगुलेटर तथा 03 नग गैस पाइप जब्त किए।
खाद्य विभाग ने इस मामले में प्रतिष्ठान के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।




