Explore

Search

April 21, 2026 10:36 pm

7k network

जांजगीर पुलिस की कार्रवाई: चोरी की मोटरसाइकिल बेचने से पहले दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा | 19 फरवरी 2026

थाना जांजगीर पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने की फिराक में घूम रहे थे, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 जनवरी 2026 की रात प्रार्थी जगजीवन कुर्रे के घर से अज्ञात चोरों ने राशन सामग्री, एक मोटरसाइकिल और नगदी रकम चोरी कर ली थी। घटना की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना जांजगीर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की कोशिश कर रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया।

👤 गिरफ्तार आरोपी

अमृतलाल पटेल (34 वर्ष), निवासी राजापारा चांपा थाना चांपा

घनश्याम लाल चौहान उर्फ ब्लूटूथ (37 वर्ष), निवासी बैग बुढ़वा थाना शक्ति जिला शक्ति

🚓 बरामदगी

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, नगदी ₹700 तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। राशन सामग्री एवं अन्य नगदी रकम आरोपियों द्वारा खर्च कर देने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 87/26 धारा 331(4), 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस टीम का योगदान

इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, आलोक शर्मा, राकेश तिवारी, आरक्षक शंकर राजपूत, नीतीश विश्वकर्मा, विनोद राठौर तथा महिला आरक्षक रेखा यादव का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy