Explore

Search

July 4, 2026 11:47 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

फेयरवेल पार्टी में स्टंटबाजी पड़ी भारी: नवागढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई, वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना

 

जांजगीर-चांपा, 09 फरवरी 2026 — GLD स्कूल, खैरताल में आयोजित फेयरवेल पार्टी के दौरान वाहनों पर खतरनाक स्टंटबाजी करना युवकों को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

घटना 04 फरवरी 2026 की है, जब फेयरवेल कार्यक्रम के दौरान कार एवं स्कॉर्पियो वाहन की बोनट और छत पर बैठकर युवकों द्वारा स्टंट किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ पुलिस ने संबंधित वाहन चालकों को पकड़कर समझाइश दी।

पुलिस ने दोनों वाहन चालकों से मोटरयान अधिनियम के तहत 2800-2800 रुपये का समन शुल्क वसूल किया। इस कार्रवाई में निरीक्षक कमलेश सेंडे, थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

पुलिस की अपील: पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इस प्रकार के खतरनाक स्टंट से बचें और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy