Explore

Search

April 21, 2026 5:59 pm

7k network

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि (स्वास्थ्य विभाग) संतोष यादव ने नव नियुक्त जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनीता श्रीवास्तव एवं सिविल सर्जन डॉ. कुजुर से सौजन्य मुलाकात की।

जांजगीर-चाम्पा

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जांजगीर-चाम्पा संतोष यादव ने नवनियुक्त जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. (श्रीमती) अनीता श्रीवास्तव को शुभकामनाएं देते हुए उनसे भेंट की। इस अवसर पर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर चर्चा की गई।

नव नियुक्त सीएचएमओ डॉ. अनीता श्रीवास्तव ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, स्व. बिसाहूदास महंत चिकित्सालय चाम्पा में सुविधाएं बढ़ाने तथा चिकित्सकों की भर्ती की दिशा में प्रयास करने की बात कही।

इसके पश्चात संतोष यादव ने जिला अस्पताल जांजगीर के सिविल सर्जन डॉ. कुजुर से भी मुलाकात कर अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुचारू एवं बेहतर बनाए रखने का आग्रह किया।

इस मुलाकात के दौरान उच्चभिठ्ठी के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि सरजू यादव, अधिवक्ता गुड़ेश्वर यादव एवं कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता शेखर राजपूत उपस्थित रहे।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy