Explore

Search

April 21, 2026 8:53 pm

7k network

सारागांव में अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा गया आरोपी, आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही।

जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सारागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम घनाराम यादव, उम्र 54 वर्ष, निवासी फोकटपारा, सारागांव, थाना सारागांव है। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण
पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा के निर्देशानुसार थाना सारागांव पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध रेड कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी धनाराम यादव को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।
बरामद शराब को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

कार्रवाई में विशेष योगदान

निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी (थाना प्रभारी, सारागांव),
एएसआई राजेश सिंह,
प्रधान आरक्षक रेमन राजपूत,
आरक्षक गोवर्धन टाइगर एवं जयकिशन
का विशेष योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy