Explore

Search

April 21, 2026 11:47 pm

7k network

अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु कब्जे में रखने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार थाना जांजगीर/रिस्पॉन्स टिम पुलिस की संयुक कार्यवाही।

आरोपीयों के कब्जे से 08 किलो मादक पदार्थ गांजा, 02 नग मोटरसाइकिल एवं 2 नग मोबाइल बरामद

गिरफ्तार आरोपी

1. दुर्गेश  राठौर उर्फ पिंटू पिता अशोक राठौर उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम गतौरा पुराना तालाब के पास थाना मस्तूरी हाल मुकाम रविदास चौक के पास जांजगीर 

2. सूरज प्रकाश  पिता शीतल प्रसाद राठौर  निवासी चित्तरपारा दुर्गा मंदिर के पास जांजगीर थाना जांजगीर

 

जांजगीर चाम्पा-पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ  गांजा, शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश के पालन में जांजगीर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना जांजगीर/रिस्पॉन्स टिम को मुखबिर सूचना मिला की  खोखसा ओवर ब्रिज के नीचे जांजगीर के पास दो व्यक्ति अवैध तरीके से मादक पदार्थ गांजा को बिक्री करने के लिए मोटरसाइकिल के साथ ग्राहक ढूंढने के लिए खड़े है  की सूचना पर मौके पर घेराबंदी किया गया जो दो व्यक्ति दो मोटरसाइकिल के साथ मौके पर मिले जिसे नाम पता पूछने पर दुर्गेश राठौर निवासी का गतौरा हाल मुकाम जांजगीर एवं सूरज प्रकाश राठौर निवासी जांजगीर का होना बताएं जिनके कब्जे से  कुल 8 किलो गांजा कीमती 80000/रू को जप्त कर आरोपीयों के विरूद्ध धारा 20(बी),29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध घटित करना पाए जाने से अपराध क्रमांक 971/2025 कायम कर आरोपीयों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

⏩उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पांडे, उपनिरीक्षक कमल दास बनर्जी , सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र डिक्सेना थाना स्टाफ एवं रिस्पांस टीम का  सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy