Explore

Search

July 5, 2026 7:20 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

एक हेलमेट भाई के नाम,, रक्षा बंधन की महापर्व पर जांजगीर चांपा पुलिस की अभिनव पहल

इस ऑपरेशन का उद्देश्य परस्पर एक दूसरे को हेलमेट का उपहार देकर उसके जीवनभर की उपयोगी चीज़ को देना है…. जैसा कि किसी के जन्मदिन, विवाह, एनिवर्सरी, सामाजिक कार्यक्रम आदि अवसरो पर ऐसे उपहार दिए जाए तो जन जागरुकता की दिशा मे एक महत्वपूर्ण कदम होगा.. परस्पर हेलमेट पहनने को प्रेरित कर यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक करना इस अभियान का उद्देश्य है.. 

जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए, उचित बचाव के लिए  पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में जिले में विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले में आपरेशन उपहार का शुभारंभ किया किया है, जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा आज दिनांक 08.08.2025 को जिले के समस्त थाना चौकी क्षेत्रांतर्गत निःशुल्क हेलमेट वितरण किया गया।

    हेलमेट पहनने की आदत न केवल कानूनी आवश्यकता है, बल्कि यह हमारी और हमारे परिवार की सुरक्षा की पहली ढाल है। आप सभी का यह प्रयास न केवल लोगों को जागरूक करेगा, बल्कि उन्हें प्रेरित भी करेगा कि जीवन की कीमत किसी जुर्माने से नहीं, जिम्मेदारी से समझी जाती है।

कार्यक्रम का उद्देश्य:

 हेलमेट पहनकर मोटर सायकल चलाने के लिए जागरूक करना, सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को कम करना, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देना और लोगों को सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए प्रेरित करना।  

 

 वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने और नाबालिग बच्चों को वाहन न देने की अपील।  

 

. जान-माल की सुरक्षा पर बल:

यातायात नियमों का पालन न करने से होने वाले जान- माल की हानि पर प्रकाश डालना, सुरक्षित वाहन चलाने की महत्ता को समझना।  

 

यातायात पुलिस की अपील:

 हमेशा यातायात नियमों का पालन करें।  

– वाहन के सभी दस्तावेज दुरुस्त रखें।  

– बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन न चलाएं।  

– नशे की स्थिति में वाहन चलाने से बचें।  

– नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने से परहेज करें।  

 

⏩’आपरेशन उपहार के तहत जिले के विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता, चांपा पेट्रोल पंप संघ, संगठन, व्यापारीगण, व्यावसायिक व औद्योगिक संगठन एवं जन सहयोग से हेलमेट जांजगीर पुलिस को हेलमेट प्रदाय किया गया है, जिसे पुलिस द्वारा दोपहिया चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करते हुए वितरण किया जा रहा है।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy