Explore

Search

April 21, 2026 11:46 pm

7k network

जिला रोजगार कार्यालय में 20 जनवरी 2025 को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन।

     जांजगीर-चांपा 17 जनवरी 2025/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 20 जनवरी 2025 दिन सोमवार को प्रातः 11 बजे 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जॉजगीर में एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
       जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र के नियोजक वेदांता स्कील स्कूल बालको कोरबा द्वारा सेविंग मशीन आपरेटर 60 पद, इलेक्ट्रीशियन 60 पद, फीटर 60 पद, वेल्डर 30, पद, होटल मैनेजमेंट 120, पद सोलर टेक्नीशियन 60 पद, एवं मोबाईल रिपेयरिंग एण्ड हार्डवेयर के 60 पद, सिलाई मशीन आपरेटर के 120 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जावेगी। उक्त पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 8वी, 10वी, 12वी, सोलर टेक्नीशियन व मोबाईल रिपेयरिंग एण्ड हार्डवेयर हेतु 12वी व आई.टी.आई. रखा गया है। कंपनी द्वारा वेतनमान 13 हजार से 35 हजार रुपए निर्धारित किया गया है। चयनित आवेदको का कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ व अन्य राज्य रहेगा। प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर कैंप में भाग ले सकते है।
Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy