Explore

Search

July 7, 2026 11:04 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

जांजगीर चाम्पा

गायत्री बाल संस्कार हाई स्कूल कोसमन्दा का परिणाम उत्कृष्ट रहा।।

61 छात्रों में से 28 प्रथम श्रेणी में तो इतने ही द्वितीय श्रेणी में पास हुवे। कोसमन्दा(चाम्पा)–छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित 10 वी

ग्राम सिल्ली में जिला प्रशासन द्वारा रोका गया बाल विवाह।

जांजगीर-चांपा 07 मई 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास श्रीमती अनिता अग्रवाल और जिला बाल संरक्षण

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 277 यात्रियों का पहला जत्था बैजनाथ धाम के लिए हुए रवाना।

जांजगीर-चांपा 07 मई 2025/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत आज जिले के 277 श्रद्धालु बैजनाथ धाम तीर्थ स्थल के दर्शन हेतु रवाना हुए। मुख्यमंत्री

नाबालिक बालिका को बहला फुसला कर भगा ले जाकर दैहिक शोषण करने वाल आरोपी को किया गिरफ्तार कर थाना चांपा पुलिस की कार्यवाही।

आरोपी दुर्गेश गढ़वाल उर्फ छोटू उम्र  22 वर्ष ग्राम कोसमंदा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा । आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 166 /25 धारा 137(2),87,

अवैध नशीली सिरफ के साथ बिक्री करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की कार्यवाही।

आरोपी के कब्जे से 130 नग नशीली कफ सिरफ ONEREX एवं 01 नग मोबाईल कुल कीमती 41000 रुपए किया गया जप्त।   ⏩ जांजगीर चाम्पा–वरिष्ठ

थाना चांपा क्षेत्र के ग्राम कोटाडबरी में जमीन विवाद पर हुए खूनी संघर्ष के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार।

⏺️ पूर्व में मृतक के भाई आरोपी भीम पटेल को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर। जांजगीर चाम्पा–  मामले का संक्षिप्त विवरण

सुशासन तिहार 2025 : 05 मई से 31 मई तक समाधान शिविर का किया जाएगा आयोजन।

  जांजगीर-चांपा 02 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार का उद्देश्य आम

पी एम आवास योजना की मजदूरी भुगतान लाभार्थी को नही मिला- कलेक्टर को किया गया शिकायत।

जांजगीर चाम्पा (हरीश राठौर)–बलौदा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोसमन्दा में पी एम आवास योजना के अंतर्गत 600 से अधिक लोगो का पक्का मकान बनाने का

फर्जी तरिके से ग्राहक के बिना जानकारी के उसके नाम से सीम एक्टीवेंट करने के मामले में 02 आरोपी को किया गिरफ्तार साइबर टीम जांजगीर तथा चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

✴️⏺️ प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमांड पर। आरोपियों के विरूद्ध धारा 420, भादवी

जमीन विवाद को लेकर अपने ही भाई की हत्या करने वाला आरोपी को चंद घंटे में किया गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

बाप, बेटे दोनो मिलकर धारदार हथियार से की गई हत्या । मारपीट हाथापाई में एक आरोपी भतीजा गंभीर रूप से हुआ घायल जिसे उपचार हेतु

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy