Explore

Search

July 7, 2026 12:00 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

थाना चांपा क्षेत्र के ग्राम कोटाडबरी में जमीन विवाद पर हुए खूनी संघर्ष के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार।

⏺️ पूर्व में मृतक के भाई आरोपी भीम पटेल को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर।

जांजगीर चाम्पा–  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30-4- 2025 को शाम करीबन 5:00 सूचना मिली कि कोटाडबरी पटेल मोहल्ला में पुराने घरेलु जमीन विवाद को लेकर आपस मे मारपीट हुआ है जिसमे आरोपी भेष कुमार पटेल तथा उसके पिता भीम पटेल द्वारा  अपने दो भाइयों को धारदार हथियार से प्राणघातक हमला किया गया था तथा दोनो भाइयों को गंभीर अवस्था में  इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती  कराया गया था जहां डॉक्टरों द्वारा गणेश उर्फ़ शांति पटेल को मृत घोषित किया गया तथा उसका भाई भरत पटेल को प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था आरोपी भेष कुमार पटेल द्वारा घटना कारित करने के दौरान तथा बीच बचाव करने से आरोपी भी घायल हुआ था जिसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां आरोपी भेष कुमार पटेल को इलाज के उपरांत डिस्चार्ज करने पर पुलिस टीम के द्वारा अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसके बड़े पिता मृतक गणेश उर्फ़ शांतिलाल पटेल तथा भरत पटेल के द्वारा पुराने जमीन विवाद को लेकर बहस कर रहे थे जिस पर आरोपी तथा उसके पिता के द्वारा हत्या करने की नियत से  दोनों भाइयों पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर हत्या करना स्वीकार किया आरोपी भेष कुमार पटेल के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग धारदार चाकू जप्त किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। 

         संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, सउनि अरुण सिंह, प्रआर विरेन्द्र कुमार टंडन, आर. सुमंत कवर, जय उरांव की विशेष भूमिका रही।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy