Explore

Search

July 6, 2026 10:41 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

जांजगीर चाम्पा

कलेक्टर के हाथो हुआ एनएमएमएसई में चयनित प्रतिभावान विद्यार्थियो का सम्मान।

एनएमएमएसई लक्ष्य शिक्षक समूह सक्ती का जिला स्तर पर आयोजन। सक्ती– गत सत्र 2024-25 में राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE) में सक्ती जिला

नैला सिवनी पूर्व सरपंच के पुत्र की हत्या दो युवक गिरफ्तार।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं CSP जांजगीर श्रीमती कविता ठाकुर स्वयं पहुंचे घटना स्थल फॉरेंसिक टीम के साथ जायजा लेने  हत्या के

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जलभराव क्षेत्रों का सुबह से निरीक्षण कर राहत कार्यों का लिया जायजा जिन नदी-नालों पर पुलों से ऊपर बह रहा है पानी, वहां बैरिकेडिंग कर मार्गों को किया गया डायवर्ट प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक अमला, पुलिस और राहत दल है तैनात बाढ़ एवं जल भराव की स्थिति में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम 07817-222032 पर दे सूचना जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर, एसडीएम सहित विभिन्न अधिकारी कर रहे निरीक्षण

जांजगीर-चांपा 25 जुलाई 2025/ जिले में लगातार हो रही बारिश और नदी-नालो के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने सुबह से

रात्रि में मोबाईल दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 03 आरोपीयो को पकडने में थाना अकलतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

⏺️ गिरफ्तार आरोपी- 01. जयशंकर ओग्रे उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नं. 16 ग्राम कटघरी थाना अकलतरा 2. आदित्य यादव उर्फ लालू यादव उम्र 25

श्री रामलला दर्शन योजना: जिले के 182 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम भगवान श्री रामलला के दर्शन करने हुए रवाना जनप्रतिनिधियो सहित अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

जांजगीर-चांपा— छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में भगवान श्री राम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो

कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों की ली बैठक बेहतर विद्युत व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं की शिकायतें प्राथमिकता से दूर करने दिए निर्देश कलेक्टर ने बार बार बिजली कटौती पर नाराज़गी जाहिर की सहायक अभियंता, उप अभिंयता को मुख्यालय में रहने के दिए निर्देश विद्युत समास्याओं के निराकरण के लिए सभी विकासखंड मुख्यालय सहित 11 स्थानों पर 25 जुलाई से 08 अगस्त तक होगा विद्युत समाधान शिविर का आयोजन

जांजगीर-चांपा 23 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले

13.335 कि. ग्रा. गांजा के साथ आदेश कुमार उर्फ शनि निवासी चकरभाठा गिरफ्तार।

जब्त  गांजा 13.335 कि.ग्राम किमती 130000/रू    ⏩ जांजगीर चाम्पा–मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना शिवरीनारायण पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि

धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार थाना नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

⏺️ गिरफ्तार आरोपी का नाम 01. अलफ  खान उर्फ गुड्डा खान उम्र 58 वर्ष निवासी खैरताल। 02. शिव कुमार कश्यप उम्र 35 वर्ष निवासी खैरताल

कोसमन्दा में बढ़ते अपराधों के बीच चाम्पा टी आई द्वारा अपराधियों को सख्त चेतावनी ।

चाम्पा(कोसमन्दा)–ग्राम पंचायत कोसमंदा में श्रीमान पुलिस अधिक्षक  विजय पांडे जी के निर्देश में एवं चांपा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता जी के मार्गदर्शन में गांव के

गाँव मे लगातार हो रही चोरी पर अंकुश लगाने व असामाजिक तत्वों पर कड़ाई से कार्यवाही हेतु कोसमन्दा सरपंच संजय रत्नाकार चाम्पा टी आई से मिले।

  चाम्पा(कोसमन्दा)– सरपंच संजय रत्नाकार ने बताया कि उनके ग्राम पंचायत कोसमन्दा में लगातार चोरो द्वारा  चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा जैसे

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy