Explore

Search

July 6, 2026 11:39 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

नैला सिवनी पूर्व सरपंच के पुत्र की हत्या दो युवक गिरफ्तार।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं CSP जांजगीर श्रीमती कविता ठाकुर स्वयं पहुंचे घटना स्थल फॉरेंसिक टीम के साथ जायजा लेने

 हत्या के प्रकरण में 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसे घटना के संबंध में पूछताछ जारी है

 प्रकरण की अब तक की जांच दौरान आपस में शराब पीकर लड़ाई झगड़ा होना पाया गया है।

जांजगीर चाम्पा–ज्ञात हो कि आज दिनांक को सुबह चौकी नैला पुलिस को सूचना मिली कि चौकी नैला क्षेत्र के क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिवनी बोड़सरा के बीच इंदिरा आवास मोहल्ला खेत तरफ एक युवक की शव पडा है, जिसकी सूचना पर तत्काल स्वयं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप CSP श्रीमती कविता ठाकुर द्वारा फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण कर चौकी नैला में मर्ग क्रमांक 92/2025 धारा 194 BNSS कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया है।

⏩ मर्ग जांच दौरान प्रथम दृष्टिया घटना हत्या का अपराध होना पाए जाने से डाक्टर साहब से शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया जाकर हत्या का अपराध पंजीबद्ध  कर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर हत्या करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण में विधिवत अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

 

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy