Explore

Search

July 6, 2026 11:37 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

रात्रि में मोबाईल दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 03 आरोपीयो को पकडने में थाना अकलतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

⏺️ गिरफ्तार आरोपी-

01. जयशंकर ओग्रे उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नं. 16 ग्राम कटघरी थाना अकलतरा

2. आदित्य यादव उर्फ लालू यादव उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नं. 16 ग्राम कटघरी थाना अकलतरा

3. अमित यादव उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नं. 16 ग्राम कटघरी थाना अकलतरा

जांजगीर चाम्पा– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी लक्ष्मी प्रसाद मार्बल निवासी कटघरी का मोबाइल व इलेक्ट्रानिक दुकान से दिनांक 23.07.2025 की रात्रि में दुकान का शटर का ताला को तोड़कर टेबलेट, लैपटॉप  रिपेयरिंग के लिए रखे 02 नग मोबाइल, हेडफोन कुल जुमला कीमती 26500/- रूपए को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ले गया है जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा मे अपराध क्रमांक 337/25 धारा 331(4),305(a) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया है। 

⏩ थाना क्षेत्रांतर्गत हो रहे चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में एवं अतरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कश्यप व SDOP श्री प्रदीप सोरी के कुशल मार्गदर्शन में प्रकरण के आरोपी एवं माल मशरूका की पतासाजी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई ।

⏩ विवेचना दौरान पता चला कि आरोपी जयशंकर ओग्रे, आदित्य यादव उर्फ लालू यादव एंव अमित यादव निवासी कटघरी थाना अकलतरा को घटना दिनांक को रात्रि में दुकान के आस पास देखा गया था। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर रात्रि में दुकान के शटर का ताला चोरी करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । 

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरी. भास्कर शर्मा, प्र.आर.शरफुददीन, आरक्षक गौकरण राय,रामभरोस कश्यप का सराहनीय योगदन रहा

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy