मुखबिर की सूचना पर नाकेबंदी कर दबोचा, पिकअप वाहन जब्त; तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
जांजगीर-चांपा जिले की सारागांव पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर राइस मिल के पास नाकेबंदी कर पिकअप क्रमांक CG12 E-0907 को रोका गया। तलाशी में वाहन में 4 बैल क्रूरतापूर्वक ठूंसकर भरे हुए मिले।
पुलिस ने पिकअप सहित सभी मवेशियों को जब्त कर नर्मदा पटेल (65), गंगाराम पटेल (42) और अभिषेक अग्रवाल (24) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में की गई, जिसमें पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पशु तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया।
Author: Hasdev Express
Post Views: 40




