Explore

Search

July 4, 2026 7:30 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

5 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

जांजगीर-चांपा, 24 जून 2026। जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर लगातार कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने 5 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2.50 लाख रुपये मूल्य का गांजा तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध कारोबारियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं सीएसपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम को क्षेत्र में कार्रवाई के लिए रवाना किया गया था।

23 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम धुरकोट के पास घेराबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम घसियाराम साहू, निवासी शिवरीनारायण बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 5 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार पांडेय तथा आरक्षक सुनील सूर्यवंशी, दुर्गेश राठौर, दिलीप सिंह और विनोद राठौर की सराहनीय भूमिका रही।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy