Explore

Search

July 4, 2026 7:30 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

शादी का झांसा देकर नाबालिक बालिका से अनाचार करने वाला आरोपी लवकुश गोस्वामी उर्फ लक्की गिरफ्तार ।

मामले का संक्षिप्त विवरण-इस प्रकार है कि प्रार्थिया ने दिनांक 22.3.2026 थाना कोतवाली जांजगीर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की, नाबालिग लड़की को किसी अज्ञात आरोपी के द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।

दौरान विवेचना के प्रार्थीया के नाबालिक बालिका को बरामद किया गया पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ करने पर बालिका ने बताया कि आरोपी लक्की उर्फ़ लवकुश ने उसे अपने साथ ले जाकर उत्तरप्रदेश में रखा था और शादी करने का झांसा देकर पीड़िता को डरा धमकाकर शारीरिक शोषण कर रहा था।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, CSP कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे को दिया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल पुलिस टीम भेजकर आरोपी को पकड़कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए आदेश के पालन में तत्काल एक टीम तैयार कर उत्तर प्रदेश की ओर रवाना किया गया।

कोतवाली जांजगीर पुलिस द्वारा आरोपी को घेराबंदी कर ग्राम खलीलाबाद से पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम लक्की उर्फ़ लवकुश गोस्वामी बताया जिससे घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ करने पर आरोपी ने नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर तथा डरा धमका कर भगा कर साथ ले जाने और उसका शारीरिक शोषण करने का अपराध घटित करना स्वीकार किया आरोपी को धारा 137(2), 87, 64(1) BNS तथा 4,6 पोक्सो act के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, उप निरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, आरक्षक शंकर राजपूत, हजारी मेरसा का विशेष योगदान रहा

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy