
जांजगीर-चाम्पा-जिले के बलौदा विकासखण्ड के ग्राम सिवनी के कलवार तालाब के पास जिला पंचायत सभापति श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर के अनुशंसा से 3 लाख 50 हजार रुपए की लागत से चतदार चबूतरा निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भूमि पूजन कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि सभापति श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर ने कहा कि गांव के इस मोहल्ले में छतदार चबूतरा निर्माण होने से यहां के लोगों को अनेकों सुख-दुख कार्यक्रम सपन्न कराने लिए आसानी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गांव-गांव में लगातार विकास कार्य है। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत बलौदा के सभापति चूडांमणी राठौर, ग्राम सरपंच कृष्णा कुमारी, शिव सिंह सिदार, उप सरपंच गोविंद राठौर, पंच आशीष राठौर, पंच प्रतिनिधी अनिकेत पांडेय, महेंद्र गोस्वामी, महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनुराधा देवांगन, युवा मोर्चा के अध्यक्ष शिवम राठौर, मंडल मंत्री लखन कुंभकार, लखन राठौर, मोहन राठौर उपस्थित थे।
———




