Explore

Search

July 4, 2026 7:30 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

इंस्टाग्राम पर युवती के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल कर ₹70 हजार की मांग, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार।

जांजगीर-चांपा पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवती को ब्लैकमेल कर रुपये मांगने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर 70 हजार रुपये की मांग कर रहा था।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में नैला चौकी प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार कँवर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिहार के रोहतास जिले के ग्राम चूरेसर से मुख्य आरोपी अकबर खान (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर बनाया शिकार
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाना सिटी कोतवाली जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी अकबर खान ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उससे नजदीकियां बढ़ाईं। बाद में जांजगीर आकर उसने झांसे में लेकर युवती के फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद आरोपी उन तस्वीरों और वीडियो को इंस्टाग्राम पर वायरल करने लगा तथा उन्हें हटाने के एवज में 70 हजार रुपये की मांग करने लगा।
लगातार ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
साइबर जांच से मिला सुराग
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी की साइबर सेल से तकनीकी जांच कराई। जांच में आरोपी की लोकेशन बिहार में मिलने पर पुलिस टीम तत्काल वहां रवाना हुई और आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में पूर्व में दो स्थानीय आरोपी प्रेम कुमार सूर्यवंशी (21 वर्ष) और शिवम भवानी (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
जुर्म कबूला, मोबाइल जब्त
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी अकबर खान ने युवती के फोटो और वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने का अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, चौकी प्रभारी नैला निरीक्षक रंजीत कुमार कँवर, एएसआई अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद राठौर तथा आरक्षक लीला राम साहू की विशेष भूमिका रही।
पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से दोस्ती करते समय सावधानी बरतने तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की है।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy