Explore

Search

July 4, 2026 8:30 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

महिला से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी कोसमन्दा निवासी द्वारिका कश्यप गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

जांजगीर-चांपा जिले के थाना चांपा पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 8 जून 2026 को थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी कि कोसमंदा निवासी द्वारिका कश्यप (51 वर्ष) ने उसका हाथ पकड़कर बुरी नियत से छेड़छाड़ की। पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर वहां से भाग निकली और घटना की सूचना पुलिस को दी।
शिकायत के आधार पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 298/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 एवं 79 के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने विधिवत गिरफ्तारी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, प्रधान आरक्षक नरसिंह बर्मन, आरक्षक पुष्पलता साहू, आरक्षक ईश्वरी राठौर एवं थाना चांपा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy