Explore

Search

July 4, 2026 8:30 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता की मौत, पति और जेठानी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 13 जून 2026। दहेज के नाम पर प्रताड़ना और मारपीट से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने वाली नवविवाहिता की मौत के मामले में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए पति और जेठानी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतिका भारती कश्यप का विवाह वर्ष 2025 में जर्वे (च) निवासी कृष्णा कश्यप से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से पति कृष्णा कश्यप दहेज को लेकर ताने देता था और कम सामान लाने की बात कहकर पत्नी को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। जब भारती ने अपनी परेशानी जेठानी कविता कश्यप को बताई, तब उसने भी कथित रूप से दहेज को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

परिजनों के मुताबिक, 6 जुलाई 2025 की सुबह भारती कश्यप ने अपनी मां को फोन कर मारपीट और प्रताड़ना की जानकारी दी। इसके बाद उसने कथित रूप से कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले की जांच में मृतिका के परिजनों और रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए गए। जांच में दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ना और मारपीट के आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने पति कृष्णा कश्यप (23 वर्ष) और जेठानी कविता कश्यप (35 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम जर्वे (च), जांजगीर के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने दोनों आरोपियों को जर्वे गांव से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने दहेज को लेकर विवाद और प्रताड़ना की बात स्वीकार की, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में , निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, एएसआई अरुण कुमार सिंह सहित थाना सिटी कोतवाली की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy