Explore

Search

July 4, 2026 8:29 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

मिक्सर मशीन को लेकर विवाद, दो पक्षों में जमकर मारपीट, 5 लोगों पर बाउंड ओवर कार्रवाई

जांजगीर-चांपा, 10 जून 2026। अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत ग्राम पिपरसत्ती में छत ढलाई के लिए मिक्सर मशीन ले जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने से कई लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पिपरसत्ती निवासी कन्हैयालाल पुरहोले (41 वर्ष) और सुरेन्द्र कुमार (33 वर्ष) के बीच मिक्सर मशीन के उपयोग को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में कोटमीसोनार पुलिस सहायता केंद्र की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर पहले ही अपराध दर्ज किया जा चुका था तथा पूर्व में उन्हें समझाइश देकर तहसील न्यायालय के माध्यम से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई थी।
इसके बावजूद विवाद दोबारा भड़कने पर पुलिस ने 9 जून को तत्काल कार्रवाई करते हुए पांच लोगों के विरुद्ध धारा 170/126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर तहसील न्यायालय अकलतरा में पेश किया। न्यायालय ने सभी आरोपितों को अधिकतम राशि से बाउंड ओवर करते हुए भविष्य में शांति भंग नहीं करने के निर्देश दिए हैं।
इस कार्रवाई में कोटमीसोनार पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद जाटवर, प्रधान आरक्षक अनिल हंसराज, जितेश कुमार, राजेंद्र राठौर, आरक्षक दुग्गा एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy