Explore

Search

July 4, 2026 8:30 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

10 हजार रुपये मांगना पड़ा भारी, टांगी से हमला कर काट दिया कान; आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 9 जून 2026। उधार दिए गए रुपये वापस मांगने पर एक व्यक्ति पर टांगी से जानलेवा हमला कर उसका कान काट देने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की टांगी भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी रघुनंदन प्रसाद पाण्डेय, निवासी ग्राम खोंड, ने थाना अकलतरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने पिछले वर्ष दिवाली से पहले अपने परिचित शनि केंवट को मकान निर्माण के लिए 10 हजार रुपये उधार दिए थे। 8 जून की रात करीब 8 बजे जब उसने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे, तो वह भड़क गया और पैसे लौटाने से इनकार कर दिया।

शिकायत के मुताबिक कुछ देर बाद आरोपी प्रार्थी के घर के पास पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद उसने टांगी से हमला कर दिया, जिससे प्रार्थी का दाहिना कान कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना अकलतरा पुलिस ने अपराध क्रमांक 327/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शनि केंवट (45 वर्ष), निवासी खोंड, को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की टांगी बरामद कर जब्त कर ली। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, एएसआई सुरेंद्र कश्यप तथा प्रधान आरक्षक शरीफुद्दीन खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy