Explore

Search

July 4, 2026 8:28 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज प्रारंभ करने की तैयारियों के संबंध में ली बैठक निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज कुटरा का कलेक्टर ने लिया जायजा, समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश मेडिकल कॉलेज प्रारंभ करने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करें: कलेक्टर

जांजगीर-चांपा, 04 जून 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज अपने कक्ष में चिकित्सा महाविद्यालय जांजगीर-चांपा के संचालन हेतु आवश्यक निर्माण एवं उन्नयन कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक ली। बैठक में मेडिकल कॉलेज प्रारंभ करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं एवं अधोसंरचना विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का संचालन जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। इससे न केवल क्षेत्र के विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे, बल्कि जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
कलेक्टर श्री महोबे ने बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय जांजगीर-चांपा के संचालन के लिए आवश्यक निर्माण एवं उन्नयन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इसके अतिरिक्त जीएनएम भवन के उन्नयन हेतु आवश्यक प्रस्ताव प्रस्तुत करने तथा जिला चिकित्सालय जांजगीर के लिए एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ की पदस्थापना हेतु राज्यस्तर पर पत्राचार करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, एसडीएम श्री सुब्रत प्रधान, अधिष्ठाता चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. राकेश नहरेन, अस्पताल अधीक्षक डॉ. ए.आर. बेन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिता श्रीवास्तव, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक तथा सीजीएमएससी संभाग बिलासपुर के अधिकारी उपस्थित रहे।
निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज कुटरा का निरीक्षण
समीक्षा बैठक के पश्चात कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज कुटरा तथा मेडिकल कॉलेज के अस्थायी संचालन के लिए प्रस्तावित लाइवलीहुड कॉलेज जांजगीर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्यों की स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित एजेंसी एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए तथा परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए प्रस्तावित भवनों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, आवश्यक अधोसंरचना एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा सभी तैयारियां समय पर एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy