Explore

Search

July 4, 2026 8:29 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

एसपी कार्यालय में हंगामा और धक्का-मुक्की, शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला युवक गिरफ्तार।

जांजगीर, 02 जून 2026। पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने वाले युवक को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी पर शासकीय कार्य में बाधा डालने और कर्मचारियों को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप है।

जानकारी के अनुसार, 01 जून 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे ग्राम सेमरा निवासी पंकज कुमार चौबे (34 वर्ष) एसपी कार्यालय पहुंचा और अजाक-जवाक शाखा में आवेदन देकर तत्काल पावती देने की मांग करने लगा। ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी द्वारा आवेदन पढ़कर पावती देने की प्रक्रिया बताने पर वह नाराज हो गया और विवाद शुरू कर दिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कार्यालयीन स्टाफ के साथ अश्लील गाली-गलौज की तथा मौके पर पहुंचे अन्य अधिकारी-कर्मचारियों से भी धक्का-मुक्की की। इस दौरान उसने कर्मचारियों को झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी भी दी, जिससे कार्यालय में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 405/2026 दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

पंकज कुमार चौबे, उम्र 34 वर्ष

निवासी – ग्राम सेमरा, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy