चांपा, 02 जून 2026। थाना चांपा पुलिस ने निर्माणाधीन मकानों से बिजली के तार और सीसीटीवी कैमरे चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में दो विधि से संघर्षरत बालकों की भी संलिप्तता सामने आई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 8 किलो जला हुआ कॉपर वायर, बिजली के तार, 750 रुपये नकद तथा तार काटने का कटर बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, कोरवा पारा स्थित एक निर्माणाधीन मकान में चौकीदार की सतर्कता से एक आरोपी रंगे हाथों पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कई निर्माणाधीन मकानों में चोरी करना स्वीकार किया। वहीं मारूति टाउनशिप स्थित एक अन्य मकान से सीसीटीवी कैमरा और बिजली तार चोरी की घटना का भी खुलासा हुआ।
जांच में पता चला कि चोरी किए गए तारों को जलाकर निकाला गया कॉपर वायर स्थानीय खरीददार को बेचा जाता था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी
कार्तिक दास महंत (23 वर्ष), भाठापारा चांपा
नारायण चौहान (19 वर्ष), भाठापारा चांपा
मदन लाल बरेठ (35 वर्ष), नयापारा चांपा (खरीददार)
बरामद सामग्री
8 किलो जला हुआ कॉपर वायर
बिजली वायर
नकद 750 रुपये
तार काटने का कटर




