मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल।
मामले का विवरण
मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24 मई 2026 को एक नाबालिग बालिका को आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया था। परिजनों की सूचना पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 222/2026 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस कार्रवाई
थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए अपहृता एवं आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 27 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर आरोपी दीपक चौहान, उम्र 33 वर्ष, निवासी कोरबा एसईसीएल ब्लाक थाना मानिकपुर जिला कोरबा को पकड़कर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने तथा शादी का झांसा देकर अनाचार करना स्वीकार किया। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक की संलिप्तता भी सामने आई है।
पुलिस टीम
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक सावन सारथी, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, सउनि सरोज पाटले, मप्रआर मंजू सिंह, प्रधान आरक्षक विजय निराला, आरक्षक बेदराम पटेल, सूरज पाटले, मआर मोनिका जोगी, सविता पटेल एवं सैनिक अनिल दिनकर का सराहनीय योगदान रहा।





