Explore

Search

July 4, 2026 6:26 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते युवक को चांपा पुलिस ने दबोचा, मोबाइल और 2000 रुपये जब्त।। चांपा पुलिस की लगातार कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।

थाना चांपा क्षेत्र में आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वाले एक आरोपी को चांपा पुलिस ने रंगे हाथ पकड़कर सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन एवं 2000 रुपये नगद बरामद किए हैं।

मामला का विवरण

थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चांपा क्षेत्र में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रहे आईपीएल मैच में एक व्यक्ति हार-जीत पर रुपये लगाकर सट्टा संचालित कर रहा है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में पुलिस टीम गवाहों के साथ बेलदार पारा चांपा पहुंची। वहां रोड किनारे बैठा एक युवक मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए से मेल खाता मिला।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम मितेश देवांगन, उम्र 24 वर्ष, निवासी बेलदार पारा थाना चांपा बताया।

पुलिस कार्रवाई

मौके पर पुलिस द्वारा आरोपी का मोबाइल चेक करने पर उसमें सट्टा लगाने से संबंधित एप्लीकेशन मिली। जांच में यह सामने आया कि आरोपी हैदराबाद एवं राजस्थान के बीच चल रहे मैच में हार-जीत पर रुपये का दांव लगा रहा था।

आरोपी के खिलाफ थाना चांपा में अपराध क्रमांक 268/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में निरीक्षक अशोक वैष्णव, उप निरीक्षक सत्यम चौहान, आरक्षक ईश्वरी राठौर, गौरीशंकर राय, श्याम राठौर एवं थाना चांपा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

 

जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध सट्टा एवं जुआ के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy