
जांजगीर-चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ | दिनांक 28.05.26
ग्राम करही गोलीकांड का खुलासा होने के बाद जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से विजय कुमार पाण्डेय ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।
इस फेरबदल के तहत जिले के थाना प्रभारी शिवरीनारायण, बिर्रा, बम्हनीडीह, अजाक, चौकी नैला, पंतोरा तथा पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार सहित कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश में कुल —
TI (निरीक्षक) : 04
SI (उपनिरीक्षक) : 05
ASI (सहायक उपनिरीक्षक) : 02
अधिकारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पदस्थ किया गया है।
पुलिस प्रशासन का मानना है कि समय-समय पर किए जाने वाले ऐसे प्रशासनिक बदलावों से कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा आती है, जवाबदेही बढ़ती है तथा अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
इस कार्रवाई को करही गोलीकांड के बाद जिले में प्रशासनिक कसावट और पुलिसिंग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा ।




