Explore

Search

July 4, 2026 8:29 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

14 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, अजाक पुलिस को बड़ी सफलता

R

जांजगीर-चांपा। जांज14गीर-चांपा पुलिस ने 14 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू उर्फ छहुरा यादव (34 वर्ष), निवासी ग्राम एवं थाना हसौद, जिला शक्ति के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में फरार आरोपियों एवं स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान जांजगीरचलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना अजाक जांजगीर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी मारपीट के एक पुराने मामले में न्यायालय से जारी स्थाई वारंट के बाद पिछले 14 वर्षों से फरार चल रहा था और लगातार पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना अजाक पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक रंजीत सिंह कंवर (अजाक प्रभारी), ASI रामेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण खैरवार, आरक्षक मंगल सिंह एवं ओम प्रकाश कर्ष की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जांजगीर-चांपा पुलिस ने कहा है कि फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy