
चांपा नगर मे लगातार हो रही विद्युत कटौती एवं बिजली विभाग की घोर लापरवाही के चलते घंटों बिजली गुल होने की समस्या से जनमानस परेशान है लगातार हो रही बिजली चले जाने की समस्या ने जनमानस को इस भीषण गर्मी में परेशान कर दिया है एवं बार-बार बिजली चले जाने से जल आपूर्ति में भी दिक्कत देखने को मिल रही है जिसका स्थाई निराकरण किया जाना आवश्यक है।
उक्त बातें अपने ज्ञापन में कलेक्टर जांजगीर चांपा को प्रदेश कांग्रेस सचिव गिरधारी यादव ने लिखा है जनमानस की समस्या को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव गिरधारी यादव ने एक नया सब स्टेशन के निर्माण की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जिला के स्थापना दिवस 25 मई को कलेक्टर को पत्र लिखकर चांपा में विद्युत आपूर्ति में आ रही समस्या पर ध्यान आकर्षण कराया है उन्होंने लगातार हो रहे बिजली गुल से जनता की तकलीफ को ध्यान देने का आग्रह कलेक्टर से किया है।
श्री यादव ने अपने पत्र में कलेक्टर को चांपा पहुंचकर नगर की समस्या का निरीक्षण करने का आग्रह करते हुए कहा है कि विद्युत विभाग द्वारा नए सब स्टेशन का प्रस्ताव शासन को भेजने के पूर्व भूमि आवंटन के लिए नगर पालिका व राजस्व विभाग को पत्र लिखा गया था किंतु इस दिशा में किसी भी प्रकार का सार्थक पहल नहीं हो सका है जो कि उक्त विभागों की नाकामी को दर्शाता है श्री यादव ने कहा है कि चांपा शहर में नया सब स्टेशन निर्माण के लिए भूमि आवंटन गांधी भवन के पास को तत्काल पूर्ण किया जाना चाहिए एवं शासन को नए विद्युत सबस्टेशन का स्टेटमेंट प्रस्ताव भेज कर शहर को बिजली आपूर्ति में आ रही समस्या से निजाद दिलाने का अनुरोध किया है।




