
जांजगीर-चांपा जिले के थाना बम्हनीडीह पुलिस ने आम लोगों को धारदार हथियार दिखाकर डराने-धमकाने वाले आरोपी को घटना के चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राजकुमार धनुवार (26 वर्ष) निवासी ग्राम खपरीडीह थाना बम्हनीडीह अपने कब्जे में अवैध लोहे का धारदार कतता रखकर मेन रोड के पास लोगों को भयभीत कर रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से धारदार लोहे का कतता बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक के.पी. सिंह, प्रधान आरक्षक मिलन राठौर, मुकेश सिंह, आरक्षक शैलेन्द्र राठौर, पुनेश्वर आजाद, शिव भोला, रामकुमार कवर, सचेंद्र साहू, अमीर पैकरा एवं महिला आरक्षक ममता पटेल का सराहनीय योगदान रहा।




