जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सारागांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 32 पाव देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सारागांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद रेड कार्रवाई की गई।
पुलिस ने आरोपी शिवनारायण राठौर निवासी सारागांव थाना सारागांव जिला जांजगीर-चांपा को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2560 बताई गई है, बरामद की गई।
आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
राकेश कुमार सूर्यवंशी
प्रधान आरक्षक महेश
आरक्षक दुर्गेश
सारागांव पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




