जांजगीर चाम्पा-जिले में अपराध अनुसंधान को और मजबूत बनाने की दिशा में विजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में जांजगीर-चांपा पुलिस को अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन की सौगात मिली है। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग एवं एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने 23 मई 2026 को हरी झंडी दिखाकर इस हाईटेक वैन को रवाना किया।
एफएसएल अधिकारी सृष्टि राय ने बताया कि यह मोबाइल फॉरेंसिक वैन घटनास्थल पर तुरंत पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्यों का परीक्षण करेगी। इससे अपराधों की जांच में तेजी आएगी और आरोपियों तक पहुंचना आसान होगा।
वैन में आधुनिक तकनीकी उपकरण लगाए गए हैं, जिनकी मदद से डिजिटल और भौतिक साक्ष्यों का त्वरित संकलन एवं विश्लेषण किया जा सकेगा। इससे जांच प्रक्रिया अधिक प्रभावी और सटीक बनेगी।
मोबाइल फॉरेंसिक वैन की प्रमुख सुविधाएं
सूक्ष्म साक्ष्यों, रेशों और कणों का वैज्ञानिक निरीक्षण
फिंगर प्रिंट की खोज, संग्रहण और तुलना
घटनास्थल की हाई क्वालिटी फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग
डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच
जैविक नमूनों का सुरक्षित संरक्षण
बारकोड स्कैनिंग, लेबलिंग और साक्ष्य ट्रैकिंग
घटनास्थल पर बिजली, संचार और डेटा प्रबंधन सुविधा
पुलिस एवं जांच एजेंसियों को तत्काल तकनीकी सहायता
इस अवसर पर ब्यास कश्यप, सत्यलता मिरी, योगिताबाली खापर्डे, सतरूपा तारम सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और एफएसएल टीम मौजूद




