Explore

Search

July 4, 2026 7:29 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

बाबा साहब और सतनामी समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी भारी पड़ी, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी रामगोपाल डहरिया की शिकायत पर आरोपी अजीत कुमार गढ़ेवाल (38 वर्ष) निवासी बुचीहरदी, थाना बलौदा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 एवं 299 के तहत अपराध दर्ज किया गया।

आरोप है कि 18 मई 2026 की रात आरोपी ने बातचीत के दौरान भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर, अम्बेडकरवादी साथियों और सतनामी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

कार्रवाई में पुलिस टीम के कई अधिकारियों एवं जवानों की सराहनीय भूमिका रही।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy