Explore

Search

July 4, 2026 7:29 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

झूठी शिकायत कर फंसाने की साजिश नाकाम, भाजपा नेता अमर सुल्तानिया को पुलिस जांच में मिली क्लीन चिट

जांजगीर-चांपा पुलिस की निष्पक्ष जांच में भाजपा नेता अमर सुल्तानिया और उनके गार्डों के खिलाफ दर्ज मारपीट व गाली-गलौज का मामला झूठा पाया गया। पुलिस ने जांच के बाद अपराध खारिज कर दिया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम मुड़पार में निर्माणाधीन इथेनॉल प्लांट के लिए पंचायत प्रस्ताव और एनओसी के बाद मिट्टी उत्खनन कार्य चल रहा था, जिसका कुछ लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा था।

18 मई की रात कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना के बाद पहले प्रहलाद गिर गोस्वामी एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। इसके बाद आरोपियों ने अपने बचाव में अमर सुल्तानिया और उनके गार्डों पर काउंटर केस दर्ज कराया।

वीडियो फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और जांच में मारपीट या गाली-गलौज की पुष्टि नहीं होने पर पुलिस ने मामला खारिज कर दिया।

एसपी विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देश पर हुई जांच में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वालों के खिलाफ अब अलग से कड़ी वैधानिक कार्रवाई की तैयारी है।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy