Explore

Search

July 4, 2026 7:30 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

छत्तीसगढ़ में यादव सबसे बड़ी दूसरी जाति सरकारी योजनाओं का लाभ जन जन को लेना चाहिए- गजेंद्र यादव।

 केंद्रीय देशहा यादव समाज का राधे कृष्ण मंदिर भूमि पूजन सम्मेलन समारोह संपन्न।।

जांजगीर चाम्पा-ग्राम लक्षनपुर केराझरिया स्थित कृष्णा धाम परिसर पर राधे कृष्ण मंदिर भूमि पूजन एवं केंद्रीय देशहा यादव समाज सम्मेलन का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के विधि विधायी शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव के मुख्य आतिथ्य एवं ल लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट तिथि के रूप में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप, गिरधारी यादव प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी, रमेश यदु अध्यक्ष सर्व यादव समाज अंबेश जांगड़े जिला भाजपा अध्यक्ष,मोहन यादव नैला न पा उपाध्यक्ष, शारदा सनत देवांगन जनपद अध्यक्ष, शिशुपाल सिंह जनपद उपाध्यक्ष, आरके यादव सरपंच, गेंद् राम कुर्रे सरपंच, कार्तिककेश्वर स्वर्णकार हितेश यादव, संदीप यादव, सहित सोनझरीं जनपद सदस्य उपस्थित थे। 

कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान श्री कृष्ण के तेल चित्र पर मुख्य अतिथि गजेंद्र यादव द्वारा पूजा अर्चना के साथ हुआ इससे पूर्व लक्ष्नपुर चौक से कार्यक्रम स्थल तक कर्मा नर्तक दल के साथ फूल मालाओं से स्वागत कर  बाजा पटाखे के साथ मुख्य अतिथियों को कार्यक्रम लाया गया  यादव समाज जन समूह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के  जातियों में दूसरे नंबर की सबसे बड़ी जाति यादव जाति है किंतु आर्थिक एवं एकता अभाव की वजह से हमारा यह समाज विकास की दिशा में जितना आगे बढ़ना चाहिए उतना नहीं बढ़ पाया है अभी हमें और आगे बढ़ना है। श्री यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का लाभ जन जन के साथ हर एक यादव को भी लेना चाहिए उन्होंने भगवान श्री कृष्ण को अपना आस्था पुंज बताते हुए कहा कि हर एक यादव के घर में माधव मूर्ति विराजमान होना चाहिए धर्म संस्कृति हमें अनुशासित होने के साथ अच्छा कार्य करने की प्रेरणा भी देता है । 

श्री यादव ने इस अवसर पर कहा कि देशहा यादव समाज हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है। समाज के विकास के लिए शासन की ओर से वे 20 लाख रुपए  सामुदायिक भवन के लिए योगदान के लिए प्रयास करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम के लिए दो लाख की घोषणा की इसी कड़ी में लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि उनकी जीत में यादव समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है यह समाज सेवाभावी और सब के साथ मिलकर चलने वाला समाज है उन्होंने अपने सांसद निधि से समाज के विकास के लिए 5 लाख की घोषणा की। व्यास कश्यप ने कहा कि यादव समाज का इतिहास द्वापर काल से भगवान श्री कृष्ण से जुड़ा हुआ है यह जाति कर्मयोगी जाती है उन्होंने अपने विधायक निधि से 11 लाख रुपए समाज के भवन विकास के लिए प्रदान किया चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि बहुत कठिन होता है किसी गरीब समाज में पैदा होकर आगे बढ़ना मंच पर विराजमान यादव समाज के ऐसे अनेकों समाज सेवी यहां मौजूद है जिनके प्रयास से आज विधानसभा में चार विधायक और प्रदेश में एक मंत्री है सर्व समाज अध्यक्ष रमेश यदु ने जांजगीर चांपा जिला में यादव समाज की सक्रियता का मूल आधार गिरधारी यादव को बताते हुए कहा कि उनके प्रयास से ही जिला में यादव समाज एक जुट हुआ है जब वह समाज सेवा के क्षेत्र में यहां आते थे तो गिने-चुने लोग ही समाज के कार्य में लगे होते थे देशहा यादव समाज की संख्या बिलासपुर संभाग में काफी तादात में है जो एक जुट होकर विकास की नई इबारत लिख रही है मंच पर विराजमान अतिथियों का बारी-बारी से केंद्रीय देशहा यादव समाज के पदाधिकारीयो द्वारा स्वागत किया गया मुख्य अतिथियों कार्यक्रम के अध्यक्ष कांसे की थाली पर अंकित चित्र प्रतीक चिन्ह कोसा साल भेंटकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर स्वागत भाषण केंद्रीय देशहा यादव समाज के अध्यक्ष जगदीश यादव द्वारा दिया गया आभार प्रदर्शन मदन लाल यादव संचालन द्वारिका यादव ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में केंद्रीय देशहा यादव समाज के गिरधारी यादव, छोटे लाल यादव, तिहारू यादव,  देव कुमार यादव, मोहन यादव, खिलावन यादव , शिवचरण यादव ,राम नारायण यादव ,रामगोपाल यादव, परमेश्वर धनु यादव ,साधराम यादव, सोनू यादव, पवन यादव, डॉ संतोष यादव, होरी यादव ,डा रामखिलावन यादव ,संतोष यादव, शोभाराम यादव, ओमकार यादव, कमल यादव, छोटू यादव, विनोद यादव ,मनोज यादव, गणेश्वर यादव ,सरजू यादव राजेश यादव ,कमलेश यादव, सुरेश यादव, लक्ष्मी यादव ,रामखेलावन यादव, सुरेश यादव, मंतोष यादव नवधा यादव, आदि यादव समाज के पदाधिकारी कार्यकर्ता महिलाएं भारी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy