Explore

Search

July 4, 2026 9:41 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

पुराने जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार हथियार से वारदात।।

जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम भवतरा में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी निवेदिता पाल और एएसपी उमेश कश्यप स्वयं घटनास्थल पहुंचे और जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता-पुत्र सोनसाय कश्यप और गोलू कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सोनसाय कश्यप पहले भी अपने छोटे भाई की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट चुका है। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy