Explore

Search

July 4, 2026 8:30 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

भाजपा सरकार में गांव-गांव में विकास कार्यों की बढ़ी सौगात – उमा राजेंद्र राठौर।। सभापति ने किया ग्राम सिवनी में आंगनबाड़ी भवन का भूमिपूजन।।

जांजगीर-चाम्पा- जिले के बलौदा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सिवनी में जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर ने डीएमएफ मद से 14 लाख की लागत से आंगनबाड़ी भवन का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भूमि पूजन किया। उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए सभापति श्रीमती राठौर ने कहा कि जब से केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार आई है तब से गांव-गांव में विकास कार्यों की सौगात बढ़ी है, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग का पूरा ख्याल रखती है गांव में आंगनबाड़ी, सीसी रोड़, चबूतरा निर्माण, नाली निर्माण, बिजली, पानी की व्यवस्था कराने में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं करती। भूमि पूजन कार्यक्रम में जनपद पंचायत बलौदा के सभापति चूड़ामणि राठौर, ग्राम सरपंच श्रीमती कृष्णा कुमारी, शिव सिंग सिदार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जय भवानी देवांगन,  कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष भागवत साहू, सिवनी मंडल अध्यक्ष रवि गबेल, मंडल महामंत्री रामधिन राठौर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती राधा देवांगन,

पंच आशीष राठौर, सरोज राठौर, मनोज राठौर, महेंद्र गोस्वामी, रितेश वैष्णव, अनिकेत पाण्डेय, हीरा देवांगन, उमेश बरेठ, पूर्व जनपद सदस्य राजेंद्र साहू, पूर्व मंडल महामंत्री प्रमोद देवांगन, मनहरण राठौर सहित भाजपा के अन्य जनप्रतिनिधी एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रहे।

———

 

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy