जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगातार कार्रवाई करते हुए थाना चांपा पुलिस ने 45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 9 हजार रुपये कीमत की अवैध शराब बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 मई 2026 की देर शाम थाना चांपा पुलिस को अवैध शराब परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सिवनी रोड में घेराबंदी कर आरोपी राजू पाटले (30 वर्ष) निवासी ग्राम हर्राभाटा थाना चांपा को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 45 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।
आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक सत्यम चौहान, सहायक उपनिरीक्षक बाबूलाल दिवाकर, बलवंत धृतलहरे, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, आरक्षक गौरीशंकर राय, मुद्रीका दुबे, प्रकाश द्विवेदी, महिला आरक्षक निरमा टोपो एवं संगीता लहरे की सराहनीय भूमिका रही।




