Explore

Search

July 4, 2026 8:50 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

शिवरीनारायण पुलिस की बड़ी कार्रवाई अंतर्राज्यीय मवेशी तस्करी गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार, 15 भैंस और 3 पिकअप वाहन जब्त।

जांजगीर-चांपा | 03 मई 2026

जांजगीर-चांपा पुलिस को मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना शिवरीनारायण पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 नग भैंस, जिनकी अनुमानित कीमत 2,25,000 रुपए है, तथा परिवहन में प्रयुक्त 3 पिकअप वाहन (कीमत करीब 18,00,000 रुपए) बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 03 मई 2026 को सुबह करीब 5 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि तीन पिकअप वाहनों के माध्यम से भैंसों को अवैध रूप से ओडिशा के बूचड़खाने ले जाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शिवरीनारायण पुलिस ने राघव इन होटल के सामने मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर वाहनों को रोका।

जांच के दौरान पाया गया कि प्रत्येक पिकअप में 5-5 भैंसों को ठूंस-ठूंसकर और रस्सियों से बांधकर क्रूरतापूर्वक ले जाया जा रहा था। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(घ) के तहत कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं सहयोगी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy