Explore

Search

July 4, 2026 9:02 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सुबह-सुबह बड़ा हादसा: करनौद के पास यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी

जांजगीर-चांपा | 03 मई 2026

आज सुबह करीब 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद (थाना बिर्रा) के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

इस दुर्घटना में 14 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। सभी घायलों को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि 5 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर लिया है और बस के अनियंत्रित होकर पलटने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल स्थानीय प्रशासन और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy