कोसमन्दा (चाम्पा): छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में गायत्री बाल संस्कार हाई स्कूल, कोसमन्दा का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा।
विद्यालय से कुल 34 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें से 17 छात्र प्रथम श्रेणी एवं 11 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जबकि 6 छात्र असफल रहे। इस प्रकार विद्यालय का कुल पास प्रतिशत 82% दर्ज किया गया, जो एक सराहनीय उपलब्धि है।
🏆 टॉपर्स सूची:
• हंसिका यादव – 81.5% (प्रथम स्थान)
• उत्तरी राठौर – 81% (द्वितीय स्थान)
• दिब्या साहू – 80.5% (तृतीय स्थान)
विद्यालय के प्राचार्य शिव कश्यप एवं समस्त विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय में हर्ष का माहौल है।
Author: Hasdev Express
Post Views: 93




