
📍 जांजगीर-चांपा | 29 अप्रैल 2026
जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही नवविवाहिता पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और उसे हादसा दिखाने के लिए खौफनाक साजिश रच डाली।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महेन्द्र कुमार मिरी ने अपनी पत्नी ललिता मिरी की हत्या करने के बाद शव को बाथरूम में ले जाकर इमर्शन रॉड के जरिए करंट लगने जैसा दृश्य तैयार किया, ताकि घटना को दुर्घटना साबित किया जा सके।
👉 आरोपी ने खुद ही पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी पत्नी की मौत करंट लगने से हुई है, लेकिन पुलिस की सतर्कता और गहन जांच में पूरा मामला हत्या का निकला।
⚡ अवैध संबंध बना हत्या की वजह
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था, जिस पर पत्नी को शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था।
28-29 अप्रैल की रात आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी।
🔍 पुलिस की तत्परता से खुला राज
प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के निर्देशन में बलौदा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गहन पूछताछ की, जिसमें आरोपी टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया।
👉 आरोपी के खिलाफ धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
👮♂️ इनकी रही अहम भूमिका
इस पूरे खुलासे में निरीक्षक मनोहर सिन्हा सहित पुलिस टीम के कई जवानों की सराहनीय भूमिका रही।




