जांजगीर-चांपा, 25 अप्रैल 2026।
जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के आदेश पर थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही में अस्थायी पुलिस कैंप स्थापित किया गया है।
यह निर्णय अपराध क्रमांक 61 सहित विभिन्न धाराओं (331(8), 109(1), 103(1), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट) के मामलों की विवेचना, गांव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सतत पेट्रोलिंग के लिए लिया गया है।
👉 कैंप की खास बातें:
ग्राम करही में अस्थायी पुलिस कैंप की स्थापना
शासकीय भवन में संचालित होगा कैंप
रोज़नामचा संधारण भी वहीं किया जाएगा
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्य
👉 तैनात पुलिस बल:
सउनि रामप्रसाद बघेल (कैंप प्रभारी)
प्रधान आरक्षक गौतम पाण्डेय
प्रधान आरक्षक विरेंद्र टण्डन
आरक्षक दीपक तिवारी
आरक्षक श्रीकांत सिंह
आरक्षक प्रवीण साहू
आरक्षक रामसागर कश्यप
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सभी संबंधित अधिकारियों को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
📌 इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ-साथ अपराधियों पर नकेल कसने में मदद मिलने की उम्मीद है।




