Explore

Search

July 4, 2026 8:49 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

कोसमन्दा में राशन संकट खत्म: सरपंच संजय रत्नाकार की मेहनत रंग लाई, अब हर हितग्राही को मिलेगा हक।।

कोसमन्दा-बलौदा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसमन्दा में शासकीय उचित मूल्य दुकान से राशन लेना अब तक लोगों के लिए टेढ़ी खीर बना हुआ था। हर महीने दर्जनों हितग्राही राशन से वंचित रह जाते थे। स्थिति इतनी गंभीर थी कि पिछले माह करीब 500 हितग्राही मार्च महीने का राशन नहीं ले पाए थे।

इस गंभीर समस्या को “हसदेव एक्सप्रेस न्यूज छत्तीसगढ़” ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की नींद खुली। ग्राम सरपंच संजय रत्नाकार के लगातार प्रयास और पहल आखिरकार रंग लाई।

अब 23 अप्रैल से कोसमन्दा में दो शासकीय उचित मूल्य दुकानों का संचालन शुरू हो चुका है। साथ ही, मार्च महीने में छूटे हुए करीब 500 हितग्राहियों को भी राशन वितरण शुरू कर दिया गया है।

इस पहल से गांव में राहत का माहौल है और लोगों ने सरपंच के प्रयासों की खुलकर सराहना की है। ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें राशन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और समय पर उनका हक मिल सकेगा।

ग्राउंड से संदेश साफ है—जब जनप्रतिनिधि ठान ले, तो बदलाव तय है।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy