जांजगीर चाम्पा/सक्ती–सक्ति विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के विभिन्न गांवों में स्थित प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार हेतु कुल 44 लाख रुपये की अनुशंसा की गई है।
📍 सभी प्रस्तावित कार्य (राशि लाख रुपये में)
1-सारागांव (बम्हनीडीह) – बजरंगबली मंदिर एवं राधा कृष्ण मंदिर जीर्णोद्धार – 4.00
2-लच्छनपुर (बम्हनीडीह) – हनुमान मंदिर एवं समलाई दाई मंदिर – 4.00
3-जाटा (बलौदा) – समलेश्वरी मंदिर, बजरंगबली मंदिर व ठाकुरदेव/अन्य कार्य – 6.00
4-कुकराडीह/बोड़ा (बम्हनीडीह) – महादेव मंदिर जीर्णोद्धार – 2.00
5-रिस्दा (बम्हनीडीह) – ठाकुरदेव स्थल जीर्णोद्धार – 2.00
6-अफरीद (बम्हनीडीह) – समलाई मंदिर जीर्णोद्धार – 2.00
7-गिधौरी (बम्हनीडीह) – शिव मंदिर, ठाकुरदेव चबूतरा व तालाब क्षेत्र कार्य – 4.00
8-चोरिया (बम्हनीडीह) – ठाकुरदेव स्थल जीर्णोद्धार – 2.00
9-संजयग्राम (बम्हनीडीह) – महामाया मंदिर जीर्णोद्धार – 2.00
10-मोहलडीह (बम्हनीडीह) – ठाकुरदेव सार्वजनिक स्थल – 2.00
11-अमरता (बम्हनीडीह) – माता चौरा (लाल साहेब) – 2.00
12-कुंभराडीह कला (बम्हनीडीह) – छपर देवता स्थल – 2.00
13-सरहर (बम्हनीडीह) – नाग देवता गढ़ – 2.00
14-हथनेवरा (बम्हनीडीह) – सिद्धबाबा मंदिर प्रांगण – 2.00
15-कोसमंदा (बलौदा) – ठाकुरदेव प्रांगण व महाकाल मंदिर – 4.00
16-सोंठी (बम्हनीडीह) – माता चौरा जीर्णोद्धार – 2.00
💰 कुल योग:
➡️ 44.00 लाख रुपये
🏛️ क्या होगा फायदा?
इन कार्यों के पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों का संरक्षण होगा, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय संस्कृति को मजबूती मिलेगी।
👉 यह पहल क्षेत्र में विकास और आस्था दोनों को एक साथ आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।




