Explore

Search

April 19, 2026 9:16 pm

7k network

नोटिस देने पहुंचे पंचायत सचिव पर हमला, आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

 जांजगीर चाम्पा–बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरमा में शासकीय कार्य के दौरान पंचायत सचिव के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 

 ग्राम कुरमा के आरोपी अजय कुमार खूटे (36 वर्ष) को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 40 हजार रुपये की प्रथम किस्त प्राप्त हुई थी, लेकिन उसने निर्माण कार्य शुरू नहीं किया। इस पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा नोटिस जारी किया गया था।

 

 दिनांक 07 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12 बजे पंचायत सचिव अपने सहयोगियों के साथ नोटिस तामील कराने आरोपी के घर पहुंचे। इस दौरान अजय कुमार ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब सचिव वापस लौटने लगे, तब आरोपी ने घर से बाहर आकर उन्हें रोक लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं।

 

 घटना की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 143/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 296, 351(3), 115(2), 221, 121(1), 132 के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

 थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 

इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, उपनिरीक्षक रामदुलार साहू, आरक्षक रज्जू रात्रे तथा महिला आरक्षक चन्द्रप्रभा शांतेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy