Explore

Search

April 19, 2026 9:02 pm

7k network

अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार — सायबर टीम की बड़ी सफलता

जांजगीर-चांपा पुलिस की सायबर टीम ने शानदार कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का खुलासा कर दिया है। तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

👉 मामले की मुख्य बातें:

आरोपियों ने नैला क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों के जेवर पार किए थे

चोरी से पहले करते थे रेकी, फिर रात में देते थे वारदात को अंजाम

CCTV फुटेज में दिखी संदिग्ध कार (CG-04-HK-6504) से पुलिस को मिला अहम सुराग

आरोपी नांदघाट और बालाघाट में छिपे हुए थे

👉 गिरफ्तार आरोपी:

प्रकाश जावरे (बालाघाट, म.प्र.)

पप्पू पटेल (बिलासपुर)

राजेश पटेल (बिलासपुर)

👉 ऐसे देते थे वारदात को अंजाम: आरोपी पहले इलाके की रेकी करते, फिर रात में सूने मकान में घुसकर ग्रिल तोड़ते, अलमारी तोड़कर सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो जाते। वारदात में एक आरोपी बाहर निगरानी करता था, जबकि अन्य अंदर चोरी करते थे।

👉 बरामद सामान:

🚗 कार – ₹2,00,000

📱 3 मोबाइल – ₹21,000

💰 नगदी – ₹5,000

💍 सोने-चांदी के जेवर – ₹4,000

➡️ कुल बरामदगी: ₹2,30,000

👉 अन्य खुलासे:

नैला क्षेत्र में पहले भी 80 हजार की चोरी स्वीकार

मुंगेली (लोरमी) में भी 80 हजार की चोरी कबूली

चोरी का माल बालाघाट के एक सोनार को बेचा गया, जो फिलहाल फरार

👉 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका: प्रभारी एसपी निवेदिता पाल के निर्देशन, एएसपी उमेश कश्यप के मार्गदर्शन और सीएसपी योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में सायबर टीम ने यह बड़ी सफलता हासिल की।

⚠️ अन्य आरोपी फरार हैं, तलाश जारी…

👉 जांजगीर-चांपा पुलिस की सख्ती से अपराधियों में मचा हड़कंप!

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy